उत्तर प्रदेश

महाकुंभ: उत्तर प्रदेश में जुड़ा एक और जिला, जानें कब तक बना रहेगा

उत्तर प्रदेश में अब 75 नहीं, बल्कि 76 जिले होंगे. इस संबंध में प्रयागराज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई. नए जिले का नाम महाकुंभ मेला होगा. प्रदेश में कुंभ और अर्ध कुंभ के मौके पर नए जिले के संबंध में अधिसूचना जारी करने की परंपरा रही है.

महाकुंभ मेला जिले में पूरा परेड क्षेत्र और चार तहसीलों सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांव शामिल हैं. महाकुंभ मेला जिले के जिलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे. वहीं राजेश द्विवेदी को एसएसपी बनाया गया है.

महाकुंभ के लिए उठाया गया कदम

अधिसूचना में जिलाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है. यह कदम महाकुंभ के सुचारू संचालन के लिए उठाया गया है, ताकि महाकुंभ के संबंध में की जा रही किसी भी तैयारी में कोई बाधा ना आए. प्रयागराज के चार तहसीलों को अलग करके एक नया जिला बनाया गया है, जो महाकुंभ तक अस्तित्व में रहेगा.

महाकुंभ मेले में होगें छह शाही स्नान

अधिसूचना में कहा गया है कि तहसील सदर के 25 गांव, तहसील सोरांव के तीन गांव, तहसील फूलपुर के 20 गांव और करछना तहसील के 19 गांव शामिल किए गए हैं. बता दें कि 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस महाकुंभ मेले में कुल छह शाही स्नान होंगे. मेले को लेकर सभी तैयारियां जोरों शोरों से जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे. प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है. इस दौरान प्रधानमंत्री गंगा पूजन से महाकुंभ के आयोजन का शुभारंभ करेंगे. महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा. उल्लेखनीय है कि 12 साल में एक बार महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago