देश

कश्मीर में दो स्थानों पर आतंकी हमले; BJP के पूर्व सरपंच की शोपियां में हत्या और पहलगाम में जयपुर के पर्यटक दंपती को मारी गोली

Terrorist Attack in Kashmir: शनिवार देर रात दक्षिण कश्मीर के दो स्थानों पर आतंकियों ने हमला बोला. इस हमले में भाजपा के एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई है तो वहीं जयपुर के एक पर्यटक दंपती को भी गोली मार दी है, जिससे दोनों घायल हैं और दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस हमले के बाद से ही सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं. दूसरी ओर सरपंच की हत्या के बाद उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है. परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

हमले को लेकर पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकवादियों ने भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के तुरंत बाद ही उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. तो दूसरी ओर आकंतवादियों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती फरहा और तबरेज पर पास से गोली मारी है, जिससे दोनों घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. तो उधर गोली मारने के तुरंत बाद ही आतंकवादी भाग निकले हैं.

ये भी पढ़ें-“मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं…आपको अपना मान कर रखना है…” रायबरेली में सोनिया गांधी ने की भावुक अपील-Video

दोनों स्थानों पर चलाया जा रहा है तलाशी अभियान

हालांकि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस तथा सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया है. सुरक्षाबल दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं. होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इसी के आधार पर भी आतंकियों की शिनाख्त करने की पुलिस कोशिश कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के दोनों पर्यटक येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे. इसी दौरान आतंकियों ने उनको निशाना बनाकर गोली मार दी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

41 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago