Terrorists Attack in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी फिर जख्म देने लगे हैं. पिछले 4 दिन में वहां एक के बाद एक एक लगातार चार आतंकी घटनाएं हुई हैं. पहले रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई. उसके बाद कठुआ और डोडा में भी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की.
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के हमले में 1 जवान शहीद हो गया. उपरोक्त घटनाओं में 5 जवानों समेत कुल 48 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल, कठुआ एंटी-टेरर ऑपरेशन चल रहा है. ADGP जम्मू आनंद जैन ने इस बारे में अभी मीडिया को अपडेट दिया. उन्होंने कहा, “सैन्य कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है.”
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार देर रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चत्तरगल्ला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त चौकी पर भी आतंकवादियों ने गोलीबारी की. जानकारी के मुताबिक, सैदा सुखाल में सैन्य अभियान शुरू होने से पहले कुछ आतंकवादियों ने घर-घर जाकर पानी मांगा. यह घटना मंगलवार देर शाम की है, जब कुछ संदिग्ध गांव में दिखाई दिए.
बहरहाल कठुआ जिले में, कूटा मोरहुंदर हीरानगर पुलिस स्टेशन के पास सैदा सुखाल गांव में छिपे एक आतंकवादी का पता लगाने के लिए सुरक्षाबल लगातार प्रयास कर रहे हैं. राज्य पुलिस ने कहा कि सीआरपीएफ की सहायता से उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घर-घर तलाशी ले रहे हैं. आतंकियों के हमले में एक स्थानीय नागरिक जख्मी हुआ है, उसके हाथ में चोट लगी है.
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…