देश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता छोड़ी, कन्नौज से सांसद बने रहेंगे, दावा- इस बार जीत लेंगे यूपी का चुनाव

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक अवधेश प्रसाद ने सांसद बनने के बाद बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने करहल सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया. अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है. अब, अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति में नजर आएंगे. इसी के साथ संसद में पति-पत्नी यानी अखिलेश-डिंपल की जोड़ी नजर आएगी. डिंपल यादव मैनपुरी से चुनाव जीती हैं.

अब यूपी के चुनाव पर सपा का फोकस

लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है. पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर रही है. पिछले दिनों अखिलेश ने यह दावा भी किया कि इस बार वे यूपी के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे.

अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा सीट छोड़ी

फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा के दिग्गज विधायक अवधेश प्रसाद ने भी सांसद चुने जाने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने फैजाबाद सीट से भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को हराया है. फैजाबाद वही लोकसभा सीट है, जिसके अंतर्गत अयोध्या विधानसभा भी आती है.

फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा को हराया

अवधेश प्रसाद नौ बार विधायक और छह बार राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं. अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने 54,567 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. अवधेश प्रसाद को 5,54,289 वोट मिले तो भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले थे.

यह भी पढ़िए: ओडिशा में आज पहली बार बनने जा रही है भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले मोहन माझी ने कही ये बात-Video

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago