Ajab-Gajab
Ajab-Gajab: आपने बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ तो जरूर देखी होगी. इस फिल्म में स्त्री नाम की एक डायन की चर्चा होती है, जो सभी को डराती है. फिल्म में आपने ये भी देखा होगा कि कैसे उससे डरकर सभी लोग अपने घर के बाहर ‘ओ स्त्री कल आना…’ लिख देते हैं. अब रियल लाइफ में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के चंदन नगर में रात के अंधेरे में एक स्त्री लोगों के घरों के बाहर पहुंचकर रोने की आवाज निकालती है, या फिर कभी डोर बेल बजाकर लोगों को बाहर बुलाती है. ऐसे में वहां के लोगों के बीच दहशत फैल गई. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए, लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस खुद हैरान रह गई.
जानकारी मिलने पर ग्वालियर पुलिस ने उस स्त्री का रहस्य सुलझाने के लिए तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस की तलाश भी पूरी हो गई. पुलिस के हाथ वो महिला लग गई. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह आपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन उसका प्रेमी उससे नाराज होकर चला गया है. उसने प्रेमी का घर नहीं देखा था, लेकिन उसे यह पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है. पुलिस ने फिलहाल उस स्त्री के बयान ले लिए हैं.
अब पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच हो रही है. इस रहस्यमयी स्त्री के चंदन नगर में घूमने की वजह से लोग सहम गए थे और इलाके में ‘स्त्री’ फिल्म की चर्चा होने लगी थी, लेकिन फिलहाल पुलिस की ओर से किए गए इस खुलासे की वजह से चंदन नगर के रहवासियों ने राहत की सांस ली है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…