देश

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर और क्रिकेट कोच पं. चंद्रकांत ने किया ‘द आर्ट एंड साइंस ऑफ क्रिकेट कमेंट्री’ का विमोचन

National Book Trust of India News: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास-भारत (नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे और प्रसिद्ध क्रिकेटर और कोच चंद्रकांत पंडित द्वारा 23 जुलाई, 2024 को सुशील दोशी की पुस्तक “द आर्ट एंड साइंस ऑफ क्रिकेट कमेंट्री” का डॉ. भार्गव हॉल, होल्कर स्टेडियम—इंदौर में विमोचन किया गया.

इस अवसर पर चंद्रकांत पंडित ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि लेखक सुशील दोशी 50 से अधिक वर्षों से लिख रहे हैं. क्रिकेट के प्रति ललक जगाने में उनकी अहम भूमिका है। इंदौर शहर ने देश को अनेक क्रिकेटर भी दिए हैं.

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि यह पुस्तक क्रिकेट कमेंट्री के विभिन्न पहलुओं पर है. ऐसे समय में जब क्रिकेट कमेंट्री में रोजगार के अवसर उभर रहे हैं यह पुस्तक संदर्भ पुस्तक के रूप में उपयोगी होगी. क्रिकेट कमेंट्री में आॅनलाईन पाठ्यक्रम भी आरंभ होना चाहिए जिससे इस क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं को अवसर मिलेंगे.

इस अवसर पर लेखक सुशील दोशी ने कहा कि पूरी दुनिया में यह पहली ऐसी किताब है जो क्रिकेट कमेंट्री पर लिखी गई है. लेखक ने इस पुस्तक के हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित करने के लिए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत का आभार व्यक्त किया.

पुस्तक में क्रिकेट कमेंट्री से जुड़ी जानकारियां

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित पुस्तक “द आर्ट एंड साइंस ऑफ क्रिकेट कमेंट्री” क्रिकेट कमेंट्री के बारे में है. क्रिकेट कमेंट्री एक ऐसी कला के रूप में विकसित हुई है जो श्रोताओं और कमेंटेटरों को जोड़ती है. इस पुस्तक में क्रिकेट कमेंट्री की उत्पत्ति और विकास, कमेंटेटर के बुनियादी गुण, कमेंट्री की तैयारी, भाषा, शब्दावली और शैली, तकनीकी ज्ञान और क्रिकेट कमेंटेटर कैसे बनें जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई

इस अवसर पर प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर और पुस्तक के लेखक सुशील दोशी सहित बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले, एमपीसीए के सचिव संजीव राव, इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह और इंदौर के अनेक लेखक, साहित्यकार, क्रिकेटर उपस्थित थे. इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई.

जनसंपर्क अनुभाग, नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (prnbtindia@gmail.com)

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago