शरत कमल (फोटो- IANS)
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों और पदक जीतने की संभावनाओं पर बात की. ओलंपिक में भारत की पुरुष और महिला टेबल टेनिस दोनों हिस्सा ले रही हैं.
शरत कमल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मेरी तैयारियां शानदार हैं. यूरोप में हम लोग जर्मनी और फ्रांस के बॉर्डर पर 12 दिन तक तैयारियां कर रहे थे. वहां पर हमारे साथ भारतीय बॉक्सिंग टीम और पीवी सिंधु भी थीं. नीरज चोपड़ा भी वहां पर थे, हालांकि वह हमारे जाने से पहले निकल गए थे. हमारी तैयारियां काफी अच्छी हैं.
उन्होंने कहा कि, हम ओलंपिक विलेज में 21 जुलाई को आ गए थे और हमारे पास मैच होने से पहले 6-7 दिन की और तैयारियों का मौका रहा है. ओलंपिक विलेज में टाइमिंग, ट्रांसपोर्ट आदि के साथ अभ्यस्त होना पड़ता है. फिलहाल सभी चीजें हमारे कंट्रोल में हैं और हम ट्रेनिंग कर रहे हैं.
42 वर्षीय शरत ने कहा, “मैंने इस ओलंपिक खेल के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत लगा दी है. मेरी तैयारियां और फिटनेस काफी अच्छी हैं। हमारी टीम ने हालिया वर्षों में बहुत अच्छा किया है. लड़कियों की टीम ने हमसे भी अच्छा किया है.”
उन्होंने भारत द्वारा मेडल जीतने के चांस पर बात करते हुए कहा कि टेबल टेनिस में मेडल जीतना बहुत बड़ी बात होगी. हम मेडल जीतने के लिए सब कुछ करेंगे. पेरिस ओलंपिक में शरत कमल के अलावा हरमीत सिंह, मानव ठक्कर, मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामत भारत का टेबल टेनिस में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इनके अलावा साथियान गणानाशेखरन और अहिका रिजर्व में शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Olympic 2024: पेरिस में हम अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं : तीरंदाज दीपिका कुमारी
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…