देश

6 बच्चों के पिता के साथ दुल्हन हुई फुर्र, तिलक से एक दिन पहले ड्राईक्लीन की दुकान पर जाने का बनाया था बहाना

MP: मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां पर एक दुल्हन 6 बच्चों के पिता के साथ भाग गई है. बताया जा रहा है कि दुल्हन के परिवार वाले अगले दिन दूल्हे के यहां तिलक लेकर जाने वाले थे. मामले को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है. वहीं दुल्हन के परिजनों ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि जल्द ही दोनों को तलाश लिया जाएगा.

ड्राईक्लीन की दुकान पर जाने के बहाने दुल्हन निकली थी घर से

बताया जा रहा है कि तिलक से ठीक एक दिन पहले दुल्हन यह कहकर घर से निकली थी कि उसे ड्राईक्लीन की दुकान पर कुछ काम है. शादी के माहौल में सबको यह सामान्य बात लगी. लेकिन जब काफी देर हो गई और वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने सभी जगह उसकी तलाश की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.

युवक पर लगा युवती को भगाने का आरोप

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाने इलाके के इस मामले में दुल्हन के परिजनों ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार घोघर के रहने वाले एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया गया है, जोकि पहले से शादीशुदा है और 6 बच्चों का बाप हैं. घटना के बाद दुल्हन और युवक के परिवार सदमें में हैं. दोनों ही परिवार थाने के चक्कर काट रहे हैं. वहीं घर छोड़कर भागे इस प्रेमी जोड़े का अब तक पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: खुलेआम घूस लेते कैमरे में कैद हुआ लेखपाल, पीड़ित के घर जाकर ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

युवक की पत्नी ने कही यह बात

वहीं दुल्हन को भगाने के आरोपी युवक की पत्नी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यवक काफी दिनों से फरार है. यहां तक की घर में रखे हुए बचत के 40 हजार रुपये भी वह अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि दुल्हन की खोज जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago