IND vs IRE
India vs Ireland: आयरलैंड अगस्त में तीन टी20आई मैचों के लिए भारत की मेजबानी करेगा. साथ ही 50 ओवर के विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए मई में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सुपर लीग के अंतर्गत एक वनडे सीरीज भी खेलेगा.
यदि वनडे सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड 3-0 से जीत जाता है तो यह उनके लिए सुपर लीग में आठवां स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त हो सकता है. इसके बाद आयरलैंड की टीम जि़म्बाब्वे में क्वालीफायर खेले बिना अक्तूबर में भारत में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा है कि उस व़क्त डबलिन या बेलफास्ट की तुलना में चेम्सफॉर्ड में बेहतर मौसम की संभावना है. आयरलैंड बांग्लादेश के खिलाफ 9 मई, 12 और 14 मई को वहीं तीन वनडे मैच खेलेगा.
ये भी पढ़ें: टॉप ऑर्डर बना Team India की सबसे बड़ी मुसीबत, मिशन वर्ल्ड कप से पहले कसने होंगे पेंच
क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वॉरेन ड्यूट्रोम ने कहा, हमें क्वालीफाई करने के लिए तीन मैच खेलने और जीतने की जरूरत है. इसी कारण से हम यह वनडे सीरीज खेलेंगे, जो एकदिवसीय वनडे सुपर लीग का हिस्सा हैं. कुल मिलाकर हमारे पास वनडे विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने का अच्छा मौका रहेगा.
एसेक्स के मुख्य कार्यकारी जॉन स्टीफेंसन ने कहा, हम पुरुषों की वनडे मैचों की इस सीरीज के लिए आयरलैंड और बांग्लादेश की मेजबानी करने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं.
क्लाउड काउंटी ग्राउंड का अंतर्राष्ट्रीय पक्षों के मंचन का एक लंबा इतिहास रहा है और हमें दोनों पक्षों के लिए एक महत्वपूर्ण सीरीज में मेजबान स्थल के रूप में चुने जाने पर गर्व है. हम चेम्सफोर्ड में समर्थकों का स्वागत करने और हमारे स्थानीय लोगों के साथ शामिल होने के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं.”
–आईएएनएस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…