खेल

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, मुश्किल में थी टीम इंडिया, KL Rahul ने जडेजा संग मिलकर दिलाई धमाकेदार जीत

IND vs AUS 1st ODI: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत हुई. वनडे सीरीज के पहले मैच में जो जीत भारत की झोली से निकल चुकी थी, उसे अकेले के दम पर जीता टीम इंडिया के उस बल्लेबाज ने जो पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहा था. टीम इंडिया को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35.4 ओवर्स में 188 रनों पर सिमट गई. सबको लगा की भारत एक आसान जीत की ओर बढ़ रहा है. लेकिन मैच ने पासा पलटा और देखते ही देखते टीम इंडिया ने महज 20 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए.

पतझड़ की तरह टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे. मगर पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल क्रीज पर ऐसे डटे की भारत को मैच जीता कर रही मैदान से वापस लौटे. कहते हैं न कभी-कभी खोटा सिक्का ही काम आता है. ऐसा ही कुछ आज केएल राहुल की बल्लेबाजी को देखकर लगा. राहुल (75 रन) का पूरा साथ जडेजा (45 रन) ने दिया और दोनों बल्लेबाजों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी की. इसके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 188 रन के जवाब में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली.

राहुल ने जड़ी 13वीं फिफ्टी

लंबे समय से अपनी फॉर्म तलाश रहे केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के पालन हार बने. इस दौरान केएल राहुल ने करियर की 13वीं वनडे फिफ्टी जड़ दी है. उनकी यह पारी उस समय में आी जब टीम इंडिया को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.

 

ये भी पढ़ें: टॉप ऑर्डर बना Team India की सबसे बड़ी मुसीबत, मिशन वर्ल्ड कप से पहले कसने होंगे पेंच

भारतीय गेंदबाजों के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खतरनाक गेंदबाजी की. वानखेड़े की हाई स्कोरिंग पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बड़ी मुश्किल से 188 रन जोड़े. मिचेल मार्श (81 रन) को छोड़कर कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भारत की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए. वहीं रवींद्र जडेजा ने दो और कप्तान हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 35.4 ओवर में 118 रन बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू…

8 minutes ago

‘नोबेल नहीं तो पुलित्जर ही दे देते…!’ डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग ने फिर से मचाया भौकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयान ने नोबेल शांति पुरस्कार और पुलित्जर पुरस्कार को…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

1 hour ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

1 hour ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

2 hours ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

2 hours ago