देश

Bihar News: कार ने बिजली के खंभे में मारी जोरदार टक्कर; गेंद की तरह हवा में उछला इलेक्ट्रिक पोल, हाई-स्पीड से फरार हुआ चालक

-प्रशांत राय

Bihar News: बिहार के बक्सर में तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि खंभा गेंद की तरह हवा में उछल गया. अब इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का बताया जा रहा है. दरअसल, कार और बिजली के खंभे की टक्कर की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे अब वायरल किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद भी कार चालक की रफ्तार कम नहीं हुई. वो फुल स्पीड से फरार हो गया. पहले तो लोगो को लगा कि यह किसी फिल्म की तस्वीर है. लेकिन सोशल मीडिया पर उसी से जुड़ा जब दूसरा वीडियो अपलोड किया गया तो मामला नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का निकला.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में फिर निर्माणाधीन पुल के साथ हुआ ‘खेल’, किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे ब्रीज का पाया धंसा

पुलिस को नहीं थी मामले की जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के लेकर जब नगर थाना प्रभारी दिनेश मालाकार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इस तरह का ना तो किसी ने कंप्लेंन किया है और ना ही सीसीटीवी का फुटेज पुलिस को किसी ने दिया है. मामले कि जानकारी मीडिया से ही मिली है. जानकारी मिलने के बाद आगे और पीछे का सीसीटीवी के फुटेज से उस कार चालक के बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस तस्वीर को लेकर कोई इसे ड्रिंक ड्राइव तो कोई स्टंट बाज का कारनामा लिखकर इस वीडियो को शेयर कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

58 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago