Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: कार ने बिजली के खंभे में मारी जोरदार टक्कर; गेंद की तरह हवा में उछला इलेक्ट्रिक पोल, हाई-स्पीड से फरार हुआ चालक

Bihar News: बिहार के बक्सर में तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि खंभा गेंद की तरह हवा में उछल गया. अब इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कार ने बिजली के खंभे में मारी जोरदार टक्कर

कार ने बिजली के खंभे में मारी जोरदार टक्कर

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-प्रशांत राय

Bihar News: बिहार के बक्सर में तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभे में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि खंभा गेंद की तरह हवा में उछल गया. अब इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का बताया जा रहा है. दरअसल, कार और बिजली के खंभे की टक्कर की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे अब वायरल किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद भी कार चालक की रफ्तार कम नहीं हुई. वो फुल स्पीड से फरार हो गया. पहले तो लोगो को लगा कि यह किसी फिल्म की तस्वीर है. लेकिन सोशल मीडिया पर उसी से जुड़ा जब दूसरा वीडियो अपलोड किया गया तो मामला नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का निकला.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में फिर निर्माणाधीन पुल के साथ हुआ ‘खेल’, किशनगंज में मेची नदी पर बन रहे ब्रीज का पाया धंसा

पुलिस को नहीं थी मामले की जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के लेकर जब नगर थाना प्रभारी दिनेश मालाकार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इस तरह का ना तो किसी ने कंप्लेंन किया है और ना ही सीसीटीवी का फुटेज पुलिस को किसी ने दिया है. मामले कि जानकारी मीडिया से ही मिली है. जानकारी मिलने के बाद आगे और पीछे का सीसीटीवी के फुटेज से उस कार चालक के बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस तस्वीर को लेकर कोई इसे ड्रिंक ड्राइव तो कोई स्टंट बाज का कारनामा लिखकर इस वीडियो को शेयर कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital