लाइफस्टाइल

मुफ्त के चक्कर में कार्टून बन गई महिला, ऑफर देख होंठो की कराई सर्जरी, अजीबोगरीब हो गया चेहरा

American Woman Lip: मनचाहा रुप पाने के लिए हम अपने शरीर में जो चीजें इंजेक्ट करते हैं, वो हमेशा अच्छी नहीं हो सकती. इसका साइड इफेक्ट या लॉन्ग टर्म इफेक्ट हो सकता है जो हमें बदतर हालत में पहुंचा सकता है. यकीन नहीं आता है तो इस महिला को ही देखिए, मुफ्त का ऑफर देखकर होठों की सर्जरी कराई लेकिन हालत यह हो गई कि अब पहचानना भी मुश्किल हो गया. जिसकी वजह से चेहरा कार्टून बन गया है. लिप फिलर्स यानी एक तरह की होठों की सर्जरी दुनिया में मोस्ट पॉपुलर ब्यूटी ट्रीटमेंट में से एक है. इसमें इंजेक्शन के जरिए होठों के वाल्यूम को जोड़ा जाता है. कई मामलों में इनका उपयोग होठ की साइज ठीक करने में भी किया जाता है. यदि यह सर्जरी सावधानी से और सही तरीके से की जाए तो लिप फिलर्स किसी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं.

ट्रीटमेंट के पहले की भी दिखाई तस्वीर

जेसिका बर्को बताती हैं कि इससे पहले छह बार उन्‍होंने इस तरह की सर्जरी कराई लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ. इस बार फ‍िल‍िंग के कारण होंठ लाल हो गए. पूरा चेहरा कार्टून की तरह सूज गया. उन्‍होंने ट्रीटमेंट के पहले की भी तस्‍वीर दिखाई, जिसमें वह काफी बेहतर लग रही थीं. टिकटॉक पर जेसिका ने कहा, कल मैं अपने होठों को ठीक कराने गई थी और कुछ बुरा हुआ. फिलर ट्रीटमेंट के तुरंत बाद मेरे होंठ अजीब तरह से फूल गए. डॉक्‍टर ने मुफ्त में फ‍िल‍िंग का ऑफर दिया था. हमें लगा कि कोई बुराई नहीं हैं तो कराकर देखते हैं. पर ये हाल हो गया ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ. मैंने अपने होठों की कई बार जांच कराई थी. यह डॉक्टर एक सस्ता काम कर रहा था. उसने वह सब किया जो उसे करना चाहिए था.

ये भी पढ़े:चेहरे पर फेशियल जैसा ग्लो चाहिए तो आलू को इन 4 तरीकों से करे इस्तेमाल, स्किन रहेगी साफ़ और बेदाग

मुफ्त में ट्रीटमेंट जैसा ऑफर नहीं लेना चाह‍िए

इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद मैंने आईने में देखा और महसूस किया कि सूजन कितनी है. मुझे लगा कि शायद यह इसलिए है क्योंकि मैंने एक साल से अधिक समय में अपने होठों का ऑपरेशन नहीं करवाया था, लेकिन जब तक मैं अपनी कार के पास पहुंची, मुझे एहसास हुआ कि यह सामान्य नहीं था. वह अगले दिन क्लिनिक लौटी क्योंकि यह केवल खराब होता जा रहा था. कई लोग टिकटॉक पर जोसिका को जवाब दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपको मुफ्त में ट्रीटमेंट जैसा ऑफर नहीं लेना चाह‍िए था. दूसरे ने कहा, अगर डॉक्टर किसी धमनी पर चोट करता है, तो आपको वैस्कुलर ऑक्लूजन होगा आपके होंठ हल्के सफेद होंगे और आपको तेज दर्द होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

25 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

41 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago