देश

Parliament Security Breach: चंडीगढ़ में हुई थी साजिशकर्ताओं की मुलाकात, गुरुग्राम में होती थी मीटिंग, छठे आरोपी की तलाश में जुटी स्पेशल सेल

Parliament Security Breach: संसद भवन में सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं इस मामले में एक अन्य नाम भी सामने आ रहा है. जिसकी तलाश के लिए पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीमें लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि संसद भवन के अंदर और बाहर वारदात को अंजाम देने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी. ये पूरा मामला प्री प्लान था. जिसके तहत संसद भवन में घुसकर स्मोक स्प्रे से रंगीन धुंआ छोड़ा गया. संसद के बाहर भी कुछ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए धु्आं छोड़ा. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल था. हालांकि दोनों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया था.

चंडीगढ़ में हुई थी आरोपियों की मुलाकात

अब इस मामले के तार कई जगहों से जुड़ रहे हैं. जिसमें इन सभी आरोपियों की मुलाकात चंडीगढ़ में भगत सिंह एयरपोर्ट के मामले पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हुई थी. उसी के बाद विशाल शर्मा के गुरुग्राम स्थित घर पर सभी की मुलाकात होती थी. पुलिस ने जांच के तार को जोड़ते हुए विशाल और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है. पूछताछ में विशाल और वृंदा शर्मा ने बताया कि वे लोग बेरोजगारी, किसानों की मांग, अग्निवीर और वन रैंक वन पेंशन के मसले के मुद्दे को फिर से उठाना चाहते थे. अब तक घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी ललित झा फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य जांच एजेंसियां दबिश दे रही हैं. ललित झा हरियाणा का रहने वाला है. इसके बारे में इससे ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Parliament Security: हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं प्रताप सिम्हा, जिनके नाम पर पास लेकर संसद में घुसे थे घुसपैठिए, आरोपियों को लेकर सांसद ने दिया ये जवाब

मामले की जांच के लिए गठित हुई एसआईटी

हालांकि इन सभी 6 आरोपियों के पीछे कहीं कोई राजनीतिक संरक्षण तो नहीं? इस मामले की भी तफ्तीश की जा रही है. गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

आरोपियों पर UAPA के तहत केस दर्ज

बता दें कि संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है. इसी बीच 13 दिसंबर को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. दो लोग दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर सांसदों के बीच पहुंच गए और स्मोक केन से अंदर पीले रंग का धुआं फैला दिया. आनन-फानन में दोनों को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में सदन से लेकर सड़क तक चर्चा हो रही है. मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय ने SIT गठित कर दी है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

12 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

15 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

24 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

26 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

33 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

35 minutes ago