Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Parliament Security: हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं प्रताप सिम्हा, जिनके नाम पर पास लेकर संसद में घुसे थे घुसपैठिए, आरोपियों को लेकर सांसद ने दिया ये जवाब

BJP MP Pratap Simha: संसद में सदन की कार्यवाही के दौरान विजिटर्स गैलरी से छलांग लगाने वाले सागर और मनोरंजन डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Pratap Simha

बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा (फाइल फोटो)

BJP MP Pratap Simha: संसद में सदन की कार्यवाही के दौरान विजिटर्स गैलरी से छलांग लगाने वाले सागर और मनोरंजन डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है. गृह मंत्रालय ने SIT गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. इन सबके बीच ये भी चर्चा में बना हआ है कि आखिर कौन हैं प्रताप सिम्हा, जिन्होंने इन दोनों को पास जारी किया था. जिसके जरिए दोनों आरोपी संसद के अंदर पहुंचे.

सांसद के नाम पर जारी हुए थे पास

दरअसल, प्रताप सिम्हा मैसूर से बीजेपी सांसद हैं. उनके लेटर हेड पर दोनों आरोपियों को पास जारी किया गया था. आरोपियों के पास से बरामद हुए पास पर सांसद प्रताप सिम्हा का नाम लिखा है. यही वजह है कि प्रताप सिम्हा चर्चा में बने हुए हैं. अभी तक इस घटना पर प्रताप सिम्हा की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है. हालांकि उन्होंने लोकसभा स्पीकर को इतना जरूर बताया है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी का पिता उनके संसदीय क्षेत्र में रहता है. उसने ही विजिटर्स पास मांगा था. प्रताप सिम्हा ने कहा कि उनके पास इससे ज्यादा जानकारी उन लोगों के बारे में नहीं है, लेकिन मनोरंजन डी अपने और अपने दोस्त सागर के लिए विजिटर्स पास लेने के लिए सांसद के पीए के संपर्क में था. आइये जानते हैं कि प्रताप सिम्हा कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं.

मैसूर से बीजेपी सांसद हैं प्रताप सिम्हा

47 वर्षीय प्रताप सिम्हा मैसूर-कोडगु सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं. मैसूर के एक प्रभावी बीजेपी नेता के रूप में पहचान रखते हैं. उन्होंने 2014 और फिर 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे. राजनीति में आने से पहले प्रताप सिम्हा कन्नड़ा प्रभा में पत्रकार के तौर पर काम करते थे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया. प्रताप सिम्हा सांसद चुने जाने से पहले कर्नाटक युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2015 में प्रताप सिम्हा को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें- Parliament Security: संसद पर आतंकी हमले के बाद कितनी मजबूत हुई सुरक्षा, विजिटर्स के लिए क्या हैं नियम, कैसे मिलती है Entry?

हिंदुत्व के कट्टर समर्थक हैं प्रताप सिम्हा

प्रताप सिम्हा की पहचान एक कट्टर हिंदुत्ववादी नेता और समर्थक के रूप में है. प्रताप सिम्हा ने कर्नाटक में टीपू सुल्तान का जन्मदिन मनाने के फैसले के विरोध में उतरे थे. उनका कहना था कि टापू सुल्तान केवल इस्लाम को मानने वालों का आदर्श हो सकता बस. अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं प्रताप सिम्हा. उन्होंने एक बार बयान दिया था कि मस्जिद जैसा दिखने वाले हर बस स्टैंड को ध्वस्त कर दिया जाएगा. ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि एक बस स्टैंड को गुंबद जैसा आकार का बनाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital