लाइफस्टाइल

Best Juices For Winter: सर्दी के मौसम में इन 3 तरह के जूस का जरूर करें सेवन, हड्डियां होंगी मजबूत

Best Juices For Winter: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. इस समय फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है. गर्मियों की तुलना में सर्दियों में अधिक भूख लगती है और सेहत के लिए जरूरी खानपान की चीजें भी मौजूद होती हैं. कई पोषक तत्वों से भरे फल और हरी सब्जियां बाजारों में आसानी से मिल जाती है. सर्दियों में प्यास बहुत कम लगती है, लेकिन ये मौसम कुछ जूस के लिहाज से बहुत अच्छा होता है. कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिनका जूस बनाकर आप रोजाना अगर पिए तो शरीर में कई तरह से फायदा पा सकते हैं.

इसके अलावा कुछ ऐसे भी जूस हैं जिन्हें हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतरीन माना जाता है. अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आप अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल कर सकते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे जूस लेकर आए हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.

अनानास का रस (Pineapple Juice)

पाइनएप्पल यानी अनानास का जूस सर्दियों में सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये सिर्फ वजन कम करने के लिहाज से नहीं बल्कि हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं. इस जूस में कैल्शियम और Vitamin K जैसे गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.

संतरे का जूस (Orange Juice)

सर्दियों में संतरे के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में Vitamin C पाया जाता है, जो हड्डियों में कोलाजन बनाने में खास रोल निभाता है. आप आसानी से घर में संतरे का जूस तैयार करके सेवन कर सकते हैं.

ग्रीन जूस (Green Juice)

सर्दियों में ग्रीन जूस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल करके ग्रीन जूस बनाया जाता है जिसमें आंवला भी मिक्स करते हैं. इस ग्रीन जूस का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें Vitamin K और कैल्शियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago