नए संसद भवन का उद्घाटन करते पीएम मोदी
New Parliament Building: देश को आज नए संसद भवन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे. नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.
समारोह की शुरुआत पूजा से हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया. वहीं आज आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को देखते हुए दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. अगर कोई शरारती तत्व पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
नए संसद भवन का उद्घाटन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम मोदी नए संसद भवन में आयोजित हो रहे ‘सर्व-धर्म’ प्रार्थना समारोह में शामिल हुए. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया.
18 मठों के मठाधीशों ने दिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु सेंगोल सौंपा गया है, 18 मठों के मठाधीशों ने उनको आशीर्वाद दिया और उनको राजदंड दिया. राजदंड का अर्थ है कि आप किसी के साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं.
देश के लिए गौरव
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद भवन को लेकर कहा है कि आज देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आज़ादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है.
नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं. यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…