होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बारिश बिगाड़ेगी मौसम
Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 23 राज्यों में आज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजस्थान में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि सहित बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. कई जगहों पर हवा की गति 50-60 किमी. प्रति घंटा रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और केरल में भी कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने राजस्थान और यूपी में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. 27 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी (हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा) रहने की संभावना है
पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
आईएमडी ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश की भविष्यवाणी की है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…