देश

आयुष्मान भारत योजना के मुरीद हुए WHO के महानिदेशक, पीएम मोदी ने तुलसी भाई कहकर किया संबोधित तो डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस बोले- I Like it

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस बीते बुधवार (16 अगस्त) को गुजरात पहुंचे. जहां उन्होंने वैश्विक आयुष निवेश एवं नवोन्मेश शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस को तुलसी भाई कहकर संबोधित किया तो इसपर उन्होंने खुशी जाहिर की. डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा कि ‘ यह मुझे काफी पसंद आया, क्योंकि तुलसी का पौधा पवित्र और औषधीय गुणों से भरा हुआ है.

पीएम मोदी ने टेड्रोस को कहा तुलसी भाई

प्रधानमंत्री ने तुलसी भाई कहने के बाद बताया कि तुलसी का पौधा भारतीय आध्यात्मिक विरासत का एक अहम हिस्सा सदियों से रहा है. पीएम मोदी के संबोधन के बाद डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने सभी देशों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश करना चाहिए. जिससे 80 फीसदी से अधिक सेवाओं को प्रदान करने के साथ ही महामारी के प्रकोप के शुरुआती चरण का पता लगाया जा सकता है.

नए वेरिएंट से सावधान रहने की अपील

डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने आगे कहा कि SARS-CoV-2 वायरस के EG.5 के स्ट्रेन को हाल ही में WHO की तरफ से वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में वर्गीकृत किया गया है. डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने लोगों से अपील की कि सतर्कता बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: कम हो रही दूरियां!… BJP ने बोला राजेश पायलट पर हमला तो सचिन के समर्थन में आये CM गहलोत ने ऐसे दिया जवाब

डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना की तारीफ की. डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस यहां वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुजरात के गांधीनगर पहुंचे थे. उन्होंने गांधीनगर के अदराज मोती गांव में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का भी दौरा किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago