खेल

PCB: फैंस के विरोध के आगे झुका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जारी किया नया Video, जानें इमरान खान को लेकर क्यों हुआ था विरोध

PCB New Video: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए वीडियो पर जमकर बवाल हुआ. इस वीडियो में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्नी दिखाई गई थी. हालांकि इस शॉर्ट वीडियो में विश्व कप टीम के विजेता इमरान खान की एक फोटो तक नहीं थी. इसके चलते उन्हें खेल प्रेमियों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पूर्व महान खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी इसकी तीखी आलोचना की और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर खरी खोटी सुना दी.

क्रिकेट का खेल और खिलाड़ी फैंस के दिल में एक अलग ही जगह रखते हैं और जब उन्हें उसका सम्मान नहीं मिलता तो प्रशसंकों का भड़कना स्वाभाविक है. हालांकि फैंस की तरफ से विरोध और वसीम अकरम की तीखी आलोचना के बाद पीसीबी को अपनी गलती का एहसास हो गया.

फैंस के काफी विरोध के बाद PCB को आया होश

2 दिनों तक चले इस विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब एक नया वीडियो जारी कर दिया है, तब जाके फैंस का गुस्सा शांत हुआ है. पीसीबी ने बुधवार को आधी रात को यह नया वीडियो जारी किया है. इसके वीडियो कैप्शन में बोर्ड ने लिखा- CWC 2023 के लिए प्रचार अभियान शुरू किया है, एक वीडियो 14 अगस्ता को शेयर किया गया था. इसकी लंबाई कम होने के कारण संक्षिप्त में चीजें दिखाई गई थीं और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे. अब इस वीडियो को ठीक कर दिया गया है.

माफी मांगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

वसीम अकरम ने इसका कड़ा विरोध करते हुए पीसीबी से वीडियो हटाने और माफी मांगने के लिए कहा था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- फ्लाइट की लंबी यात्रा के बाद श्रीलंका पहुंचा, लेकिन यहां मुझे बड़ा झटका लगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शॉर्ट वीडियो क्लिप को देखकर हैरान रह गया. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक मतभेद अलग हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिखाया. पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. वसीम के अलावा पाकिस्तान के आम क्रिकेट फैंस की भी ऐसी ही मांग थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

12 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

21 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

24 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

34 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago