सांकेतिक फोटो
राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. शीर्ष नेतृत्व लगातार राजस्थान से लेकर दिल्ली तक बैठकों के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रही है. इसी कड़ी में अब हरियाणा के 25 विधायकों को राजस्थान में उतारने की तैयारी है. ये विधायक प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभालेंगे. जहां पर एक सप्ताह तक रह कर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे.
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पकालिक विस्तारकों के तौर पर हरियाणा बीजेपी के 25 विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये विधायक 18 अगस्त से राजस्थान विधानसभा चुना को लेकर मोर्चा संभालेंगे. विधायकों को पार्टी की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां की सियासी नब्ज को टटोलेंगे. कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और उनको पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी देंगे.
धनखड़ ने आगे कहा कि बीजेपी की हरियाणा में स्थिति को और अधिक मजबूत करने के लिए 4 हजार अल्पकालिक विस्तारकों को नियुक्त करने की तैयारी है. एक विस्तारक को 5 बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इसके साथ ही विस्तारकों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा.
राजस्थान जाने वाले विधायकों को पहले एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद विधायक तय की गई विधानसभाओं में जाएंगे और वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे. प्रत्येक मंडल में 12-13 अल्पकालिक विस्तारकों की ड्यूटी भी लगाई गई है. ये विस्तारक सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को जानकारी देंगे. जिन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल रहा है उन्हें योजना का लाभ दिलाने में भी मदद करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…