Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दीपावली और छठ के लिए रेलवे चलाएगा 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, बक्सर-लखीसराय रेल खंड को चार-लाइन कॉरिडोर में होगा विस्तारित

बक्सर-लखीसराय रेल खंड को चार-लाइन कॉरिडोर में विस्तारित किया जाएगा, जिससे अधिक रेलगाड़ियों का संचालन संभव होगा. पटना के चारों ओर एक रिंग रेलवे प्रणाली विकसित की जाएगी.

Ashwini Vaishnaw : Railway Chhath Special Trains: 12,000 स्पेशल ट्रेनें दीवाली और छठ पर

Railway Chhath Special Trains: भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा के साथ विचार-विमर्श के बाद आगामी दीपावली और छठ पर्व के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यात्रियों को उनकी वापसी यात्रा के दौरान भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया कि दीपावली और छठ के लिए 12,000 से ज़्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को उनकी वापसी यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो.”

उन्होंने कहा कि 13 से 26 अक्टूबर के बीच आगे की यात्रा करने वाले और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों को वापसी टिकटों पर 20% की छूट दी जाएगी.

हैदराबाद के लिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

इसके अलावा गया से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी. अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों और विशेष रूप से मध्यम वर्गीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक नई सर्किट ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया और कोडरमा को कवर करेगी.

बक्सर-लखीसराय रेल खंड को चार-लाइन कॉरिडोर में विस्तारित किया जाएगा, जिससे अधिक रेलगाड़ियों का संचालन संभव होगा. पटना के चारों ओर एक रिंग रेलवे प्रणाली विकसित की जाएगी.

सुल्तानगंज और देवघर को रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा. पटना और अयोध्या के बीच एक नई रेल सेवा भी चलाई जाएगी. श्री वैष्णव ने कहा कि लौकहा बाज़ार में एक वाशिंग पिट सुविधा स्थापित की जाएगी और बिहार में कई नए स्वीकृत रोड ओवरब्रिज पर काम किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: ‘वोकल फॉर लोकल के लिए एक बड़ी जीत,’ गढ़वाली सेब की पहली खेप देहरादून से दुबई के लिए रवाना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital