देश

पुलिस के काफिले पर हमला कर अतीक और अशरफ को छुड़ाना चाहते थे असद और शूटर गुलाम, UP STF ने एनकाउंटर में किया ढेर, विदेशी हथियार बरामद

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेंड माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को एक एनकाउंटर में मार गिराया. यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में असद को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया. इस दौरान एनकाउंटर में शूटर गुलाम भी मारा गया. दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था. उमेश पाल हत्याकांड में असद और गुलाम को यूपी पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी और  इन दोनों पर 5-5 लाख रु का इनाम घोषित कर रखा था. इस एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेस कर पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी की गई.

स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया, “माफियाओं के खिलाफ की सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है और इसका नतीजा आज सबसे सामने है.” उन्होंने बताया, “आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए और बाद में इनकी मृत्यु हो गई. इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई.” इस एनकाउंटर के बाद अभियुक्तों के पास से ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वाल्थर पिस्टल बरामद हुई हैं.

अतीक को छुड़ाने का था प्लान

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे इनपुट मिले थे कि ये काफिले पर हमला कर अतीक और अशरफ को छुड़ाया जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि जिस तरह की घटना को प्रयागराज में अंजाम दिया गया था, उसके देखते हुए स्पेशल फोर्सेज तैनात की गई थीं.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में किया ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया

वहीं यूपी CMO की तरफ से एक बयान में कहा गया, “पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की. सीएम योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है.”

अतीक को कोर्ट में पेश किया

यह मुठभेड़ उसी दिन हुई, जिस दिन गुजरात की साबरमती जेल से  प्रयागराज ले जाए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago