देश

सांसद पद की शपथ लेने के लिए इंजीनियर राशिद की पेरोल की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, 2 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला

लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए इंजीनियर राशिद द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 2 जुलाई को फैसला सुनायेगा. कोर्ट की नोटिस के बाद एनआईए ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है.

NIA ने नहीं जताई आपत्ति

एनआईए ने अपने जवाब में कहा है को राशिद द्वारा संसद में शपथ लेने पर उन्हें कोई आपत्ति नही है. राशिद को 5 जुलाई को संसद में शपथ लेने की अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं है. एनआईए ने अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात न करने समेत कई अन्य शर्तों को लगाए जाने की बात भी कही है.

अंतरिम जमानत या पेरोल देने की मांग

बता दें कि इंजीनियर राशिद ने सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या कस्टडी पेरोल की मांग की थी. इंजीनियर राशिद ने लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हरा कर जीत दर्ज की थी. इंजीनियर राशिद को 2016 के जम्मू कश्मीर आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार गया गया था और फिलहाल जेल में बंद हैं. इंजीनियर राशिद ने जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें- सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी और रिमांड को केजरीवाल ने High Court में दी चुनौती

आतंकी फंडिंग मामले में NIA ने किया था गिरफ्तार

इंजीनियर राशिद आतंकी फंडिंग मामले में UAPA के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं. 2008 में राशिद ने सियासत में कदम रखा था. इससे पहले वो इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. जबकि शेख अब्दुल राशिद, जम्मू कश्मीर आवामी इत्तेहाद पार्टी के संस्थापक हैं. इस बार राशिद ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और दिग्गज नेता उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव जीता. 2008 और 2014 के विधानसभा चुनाव में राशिद ने जम्मू कश्मीर सीट से जीत हासिल की थी. पूर्व विधायक राशिद को 2019 में गिरफ्तार किया गया था और एनआईए ने उन पर UAPA के तहत आरोप लगाए थे. वह आतंकवाद विरोधी कानून के तहत दर्ज होने वाले पहले मुख्यधारा के राजनेता थे. वह 9 अगस्त 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

39 minutes ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

44 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

2 hours ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

11 hours ago