देश

दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश- महानगर में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वे करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह महानगर में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें. साथ ही सभी जिलों में वृद्धाश्रम खोलने का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका को अभ्यावेदन मानकर उस पर फैसला करे.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने मुख्य सचिव से कहा कि वे कानून के अनुसार इस मुद्दे पर तेजी से फैसला करें और उस पर निर्णय 12 सप्ताह के भीतर लें.

पीठ ने यह निर्देश सलेक चंद जैन की याचिका का निस्तारण करते हुए दिया है. जैन ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह दिल्ली पुलिस को वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ होने वाले अपराधों का आंकड़ा अलग से बनाने का निर्देश दे.

विशेष देखभाल और प्यार की जरूरत

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दिनेश पी. राजभर ने पीठ को बताया कि मौजूदा समय में दिल्ली में केवल सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त वृद्धाश्रम हैं. एक वृद्धाश्रम बिंदापुर में है, जिसे निजी-सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा लामपुर में है, जिसका वित्तपोषण दिल्ली सरकार करती है.

वकील ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का उनके अपने परिवार के सदस्य ही तिरस्कार एवं भेदभाव करते हैं, जबकि उन्हें विशेष देखभाल और प्यार की जरूरत होती है. याचिकाकर्ता ने कहा था कि उसने कई अभ्यावेदन अधिकारियों को दिए थे, लेकिन कोई फैसला नहीं किया गया. इस वजह से उसे कोर्ट का रुख करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दुनियां में भीख मांग रहे PAK को एक और झटका…! वर्ल्ड बैंक ने अपने ‘दक्षिण एशिया इलाके’ से किया बाहर

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

5 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

14 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

38 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

45 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

48 minutes ago