चुनाव

‘राहुल गांधी चुनाव जीत गए हैं, अब वे हमारे वादे पूरे करेंगे’, कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं मुस्लिम औरतें बोलीं- हर महीने 8500 रुपये खाते में डालना

Lucknow News: कांग्रेस के लखनऊ स्थित कार्यालय में बुधवार को अचानक बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी उनके वादों को पूरा करेंगे, वो चुनाव जीत गए हैं। एक नहीं, बल्कि दो-दो सीटों पर वो जीत का परचम लहराने में सफल रहे, जो कि हर तरह से प्रशंसनीय है।

कांग्रेस कार्यालय पहुंची जुबैदा नाम की एक महिला ने कहा, “अब तो कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब राहुल गांधी ने हमसे जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने चुनाव में कहा था कि वो महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपए डालेंगे। हम उनके इसी वादे को देखते हुए कार्यालय आए हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए हम जैसी कुछ अन्य महिलाएं एक फॉर्म भरकर कल सुबह तक भेज देंगे।“

मैं जिद पर अड़ गई तो मुझे अंदर आने दिया गया— जुबैदा

जुबैदा ने कहा, “पहले तो मुझे कांग्रेस कार्यालय में जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन बाद मैं भी जिद पर अड़ गई। इसके बाद मुझे आने दिया गया। वहीं, हमें बहुत खुशी है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव जीत गए हैं।“

वहीं, कांग्रेस कार्यालय पहुंची एक अन्य महिला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी हमारी मांगों को पूरा करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि जो वादे उन्होंने चुनाव प्रचार में किए थे, वो अब पूरा करेंगे।“

‘कड़ी धूप में हम कांग्रेस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं’

एक अन्य महिला ने कहा, “हम कांग्रेस कार्यालय गए, लेकिन हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हमें भ्रमित किया जा रहा है। कोई कह रहा है कि आप इतने बजे आओ, तो कोई कह रहा है कि आप इतने बजे आओ। हमें इस तरह से परेशान किया जा रहा है। कड़ी धूप में हम कांग्रेस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा और जो वादे कांग्रेस की ओर से किए गए थे, उसे पूरा किया जाएगा।“

‘किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए सभी की सहमति जरूरी’

कांग्रेस नेता सीपी राय ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी अपनी बात रखी।उन्होंने कहा, “जब चुनाव संपन्न होते हैं, तो जो भी गठबंधन या पार्टी चुनाव लड़ती है, वो आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करती है। इस बार मुख्य रूप से दो गठबंधन चुनाव लड़े। एक बीजेपी के नेतृत्व में और दूसरा कांग्रेस के नेतृत्व में। दोनों ही गठबंधनों की आज बैठक है। आमतौर पर जब गठबंधन होता है, तो उसमें कई दल शामिल होते हैं। किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए सभी की सहमति जरूरी होती है। ऐसी स्थिति में आप अकेले निर्णय नहीं ले सकते। आपको अपने साथी दलों के हितों का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में कई दफा स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाती है।“

वादों को पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: कांग्रेस नेता सीपी राय

उन्होंने आगे कहा, “निश्चित तौर पर हमने जब चुनाव लड़े तो आगे सरकार बनाने की दिशा में भी कदम उठाएंगे। चुनाव लड़ने से पहले हमने जनता के बीच कुछ वादे किए थे। ऐसी स्थिति में इन वादों को पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।“

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “इस बीच, हमें खबर मिली है कि कुछ महिलाएं कांग्रेस दफ्तर पहुंच गई। उन्हें शायद किसी ने बता दिया कि सरकार बन गई है। लेकिन अभी तक सरकार बनी नहीं है। हम विश्वास दिलाते हैं कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करेंगे और जनता के हित में कदम उठाएंगे। पार्टी की विश्वसनीयता है। लोगों को हम पर विश्वास है कि पार्टी जो भी निर्णय लेती है, उसे पूरा करके दम लेती है।“

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की दिखी बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…

11 minutes ago

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

38 minutes ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

52 minutes ago

कानूनी शिक्षा में एआई का सही इस्तेमाल जरूरी, छात्रों के लिए लीगल एड हो अनिवार्य- सीजेआई सूर्यकांत

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…

1 hour ago