सदन हुआ शर्मसार
भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सदन को आज शर्मसार किया. मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े. उमाशंकर अकेला ने मेहता को ऐसा करने से रोका. यह सब देख अपने आसन से स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो खड़े हो गए. दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इरफान अंसारी के बयान पर बवाल मच गया.
मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें. ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूंगा. मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टीका मिटाते हैं. इसके बाद जैसे ही इरफान सदन के अंदर आये, मेहता बांह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।
शशिभूषण मेहता के रवैय्ये को देखते हुए स्पीकर ने गुस्से में कहा कि सदन अखाड़ा है क्या? मार्शल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें बाहर निकालिए. संसदीय मर्यादा नहीं समझते हैं. खुद को पढा लिखा बोलते हैं और बोलने का तरीका नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…