Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

शर्मसार हुआ सदन, इरफान को मारने के लिए दौड़े शशिभूषण मेहता, स्पीकर बोले- अखाड़ा है क्या

भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सदन को आज शर्मशार किया. मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े. उमाशंकर अकेला ने मेहता को ऐसा करने से रोका.

सदन हुआ शर्मसार

भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने सदन को आज शर्मसार किया. मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े. उमाशंकर अकेला ने मेहता को ऐसा करने से रोका. यह सब देख अपने आसन से स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो खड़े हो गए. दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इरफान अंसारी के बयान पर बवाल मच गया.

कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें- कुशवाहा

मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी मांगें. ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूंगा. मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टीका मिटाते हैं. इसके बाद जैसे ही इरफान सदन के अंदर आये, मेहता बांह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।

यह भी पढे़ं- UP News: हाईकोर्ट ने की टिप्पणी, कहा, “लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाएं दर्ज करा रहीं झूठी FIR”,इसके बाद पॉक्सो के आरोपी को दी जमानत

सदन अखाड़ा है क्या

शशिभूषण मेहता के रवैय्ये को देखते हुए स्पीकर ने गुस्से में कहा कि सदन अखाड़ा है क्या? मार्शल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें बाहर निकालिए. संसदीय मर्यादा नहीं समझते हैं. खुद को पढा लिखा बोलते हैं और बोलने का तरीका नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026