सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (21 अगस्त) को विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि छह साल पहले तक जिस उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ माना जाता था और जिसका नाम सुन कर लोग डर जाते थे, वह उत्तर प्रदेश अब विकसित राज्य बनने की राह पर है.
लोक भवन में विश्व उद्यमिता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश को छह वर्ष पहले तक बीमारू प्रदेश माना जाता था. कोई भी व्यक्ति इस राज्य में आना नहीं चाहता था. यह स्थिति थी कि उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा होता था, लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है.’’
मुख्यमंत्री ने ‘‘प्लेज़ पार्क’’ योजना के तहत झांसी, हापुड़ तथा संभल में निजी औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए विकासकर्ताओं को प्रथम किस्त के तहत 1137 लाख रुपये के चेक वितरित किये. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश, देश के अंदर सर्वाधिक निवेश करने वाले प्रदेश के साथ ही सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने वाला और सबसे अधिक उद्योगों को बैंकों से वित्तीय मदद देने वाला प्रदेश बन गया है.
योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘पिछले एक सप्ताह के भीतर आईं रिपोर्ट पढ़कर उन लोगों की आंखों खुलनी चाहिए, जो कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में क्या बदला है। उन्हें बताइए कि उत्तर प्रदेश सुरक्षा की गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य है। अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी की हलचल मुंबई तक सुनाई देने लगी है. हर निर्देशक-निर्माता, अभिनेता यहां आने को उत्सुक है.
उन्होंने कहा कि यहां ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ बेहतरीन है क्योंकि माहौल कारोबार के अनुकूल है. योगी ने कहा कि जहां पहले गोलियां चलती थीं, वहां (जेवर में) आज एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा बन रहा है. जहां छोटी-मोटी बातों को लेकर आंदोलन होते थे, वहां पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कार्य हो चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…