रोहित शर्मा, कुलदीप व विराट कोहली
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में तिलक वर्मा को भी जगह मिली है. तिलक वर्मा ने हाल ही में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था. इस टीम में तिलक वर्मा अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए हैं.
इस टीम में जसप्रीत बुमराह के अलावा श्रेयर अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है. रोहित के नेतृत्व वाली इस टीम में हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे. हाल ही में हार्दिक की उप-कप्तानी पर सवाल उठे थे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है. यह एशिया कप हार्दिक के लिए बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए लिहाज से बड़ा अहम होने वाला है. इस टीम में रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर और शार्दूल ठाकुर को भी मौका मिला है. ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा.
विकेटकीपिंग की भूमिका केएल राहुल निभा सकते हैं. वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल के कंधों पर होगी. विराट, सूर्यकुमार, श्रेयस, तिलक वर्मा टीम को मध्य क्रम में मजबूती देंगे. जबकि पांच तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. कुलदीप ने हाल ही में वेस्ट इंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
एशिया कप के शेड्यूल की बात करें तो फाइनल समेत कुल 13 मैच इस टूर्नामेंट में खेला जाने हैं. भारत अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगा. इसके बाद 4 सितंबर को टीम इंडिया नेपाल के साथ भिड़ेगी. दूसरे राउंड के मैच 6 सितंबर से खेले जाएंगे.
एशिया कप-2023 के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…