देश

UP News: ड्यूटी पर तैनात दारोगा को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान दिनेश मिश्रा की मौत, SSP बोले- आरोपियों पर…

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दारोगा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दारोगा दहेज मामले की जांच के लिए एक गांव गए हुए थे. गांव से लौटते समय जंगलों से जब दारोगा गुजर रहे थे तभी बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद दारोगा वहीं गिर गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, दारोगा दिनेश मिश्रा थाना अरांव में तैनात थे. एक मामले की जांच के लिए पास के एक गांव में गए हुए थे. जांच-पड़ताल के बाद जब दिनेश मिश्रा लौट रहे थे तभी जंगल के रास्ते में बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. जिसमें गोली लगने के बाद दिनेश मिश्रा वहीं गिर गए. बाद में जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो गई. दिनेश मिश्रा कन्नौज जिले के सदाहतपुर के रहने वाले थे.

इलाज के दौरान दारोगा की मौत

दिनेश मिश्रा चंद्रपुरा चौकी के प्रभारी थे. दिनेश मिश्रा आगरा के कलीन्द्री विहार में रह रहे थे. गुरुवार को बाइक से पीथेपुर गांव में दहेज हत्या से जुड़े एक मामले की विवेचना के लिए गए थे. लौटते वक्त जंगल से जब गुजर रहे थे. तभी बदमाशों ने उनके सीने में पास से गोली मार दी. दिनेश मिश्रा को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. जहां मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम शुरू, ASI की 51 सदस्यीय टीम पहुंची अंदर, 300 मीटर के दायरे में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त

एसएसपी आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

12 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

15 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

45 minutes ago