देश

नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों की बस्तियों को बुलडोजर ने किया ध्वस्त, कई जिलों में हिंसा के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

NUH Violence: हरियाणा के नूंह समेत कई जिलों में हिंसा फैलने के बाद पुलिस अब एक एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इनके अवैध कब्जे वाली बस्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में इन बस्तियों में रहने वाले लोग शामिल थे. रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) की जमीन पर अवैध तरीके कब्जा कर रखा था, जिसके चलते पुलिस ने बुलडोजर से कार्रवाई की है. हरियाणा प्रशासन ने नूंह जिले के तावडू में अवैध अतिक्रमण हटाया है.

हरियाणा में हुए दंगों के आरोपियों पर पुलिश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अभी तक नूंह समेत 5 जिलों में 93 एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई हैं. इसके साथ ही 176 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने दंगों की जांच करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए 2300 वीडियो की जांच की है. पुलिस के मुताबिक, इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने का काम किया है. वहीं नूंह में अभी कर्फ्यू लगा हुआ है. इसके साथ जिले सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम शुरू, ASI की 51 सदस्यीय टीम पहुंची अंदर, 300 मीटर के दायरे में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त

नूंह जिले के SP वरुण सिंगला का हुआ तबादला

इससे पहले नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है. जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान वह अवकाश पर थे. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंगला को भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवी.एस.एस प्रसाद द्वारा तीन अगस्त को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का एसपी नियुक्त किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि नूंह के वर्तमान एसपी का तबादला कर उन्हें भिवानी का एसपी नियुक्त किया जाता है और भिवानी के एसपी बिजारनिया को तबादले के बाद नूंह का एसपी नियुक्त किया जाता है. पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा गुरुग्राम तक फैल गई जिसमें दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की जान चली गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

11 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

16 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

28 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

32 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

57 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago