करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
देश भर में मानसून की लहर देखने को मिल रही है. इस बीच दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) की मानें तो आज 4 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. बीते दिनों 3 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला था. ये तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने दस्तक दे दी है. वहीं लोगो को एक सप्ताह की उमस भरी गर्मी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इससे पहले बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने बाताया था कि मध्यम बारिश होगी लेकिन मानसून का असर कमजोर रहने के चलते दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहें है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कुछ दिन हल्की वर्षा हो सकती है. लेकिन उमसभरी गर्मी का भी असर देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की संभावना जताई गई है. वहीं मध्य प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया गया है. देश के कई राज्यों में आज जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.
देश के कई राज्य जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है.
Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…