क्या आपने कभी किसी हवाई अड्डे के रनवे पर हाथियों, घोड़ों और ढोल नगाडों के साथ लोगों को गुजरते देखा है? आज हम आपको एक ऐसे हवाई अड्डे पर लेकर जा रहे हैं, जहां एक समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने के लिए हवाई अड्डे ने उनके जुलूस के लिए उड़ानें तक निलंबित कर दी हैं.
केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का एकमात्र हवाई अड्डा है, जहां एक जुलूस की सुविधा के लिए रनवे को घंटों तक बंद रखा जाता है. इतना ही नहीं, तीर्थयात्रा की सदियों पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी उड़ानों को रिशेड्यूल किया जाता है. इस प्रकार के जुलूस का आयोजन साल में दो बार किया जाता है.
जुलूस के पीछे एक ऐतिहासिक तथ्य
इस जुलूस के पीछे एक ऐतिहासिक तथ्य भी माना जाता है. इतिहासकारों के अनुसार, जब हवाई अड्डे का निर्माण किया गया था, तब तत्कालीन त्रावणकोर शासक जचिथिरा थिरुना ने इस जगह को आम उपयोग हेतु साल में 363 दिन और शाही परिवार के जुलूस के लिए दो दिन खुला रखने का प्रस्ताव रखा था, इससे पहले हवाई अड्डे ने एक नोटिस (नोटम) जारी किया था.
अडानी समूह ने कायम रखी शाही परंपरा
अडानी समूह ने आज तक यहां एक शाही परंपरा कायम रखी है. हवाईअड्डे पर रनवे की पूरी तरह से सफाई और निरीक्षण के बाद इस खास मौके के लिए हर साल हवाई जहाजों के परिचालन को निलंबित कर दिया जाता है और उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया जाता है.
जुलूस का असर यातायात पर नहीं
उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के जुलूस के कारण यात्री यातायात या हवाई यातायात में कोई कमी नहीं आई है. वर्ष 2023-24 के दौरान तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईएएल) पर यात्रियों और हवाई यातायात की संख्या में 3.46 की तुलना में काफी वृद्धि हुई है. 2022-23 में अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कुल 4.4 मिलियन यात्रियों ने हवाई अड्डे से यात्रा की. यह हवाई अड्डे के इतिहास में यात्रियों की सबसे अधिक संख्या में से एक है.
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…