देश

कोरोना में मृत घोषित शख्स 2 साल बाद लौटा जिंदा, अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था, बताया इतने दिनों कहां था

MP News: क्या कोई मरा हुआ आदमी जिंदा हो सकता है और वो भी तब जब उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया गया हो. अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई जादू टोना का मामला है या कोई चमत्कार है तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के धार में तब सब कोई हैरान रह गया जब एक ऐसा शख्स वापस घर लौट आया जिसे मरा हुआ घोषित कर दिया गया था.

कोरोना में हो गया था अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स को कोराना महामारी की दूसरी लहर में मृत घोषित कर दिया गया था. वहीं कमलेश नाम का यह व्यक्ति जब घर लौटा तब परिवार वालों के अचरज का ठिकाना नहीं रहा. इस शख्स की शादी भी हो चुकी थी. 30 साल के कमलेश को 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में मृत घोषित कर दिया गया था. जिसके बाद इसका अंतिम संस्कार भी परिवार वालों ने पूरे विधि विधान से कर दिया था. हालांकि उस समय एसओपी की वजह से उसकी कथित लाश परिवार वालों को नहीं सौंपी गई.

कहां गायब हो गया था कमलेश

कमलेश ने इन दो सालों में अपने रहने की जगह और कारण दोनों बताया. उसके अनुसार वह अहमदाबाद में एक शातिर गिरोह के कब्जे में था. जहां प्रताड़ना के तौर पर हर दिन उसे नशीला इंजेक्शन दिया जा रहा था. जिस वजह से इतने दिनों तक वह अपने परिवार से दूर रहा. कमलेश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे की वह किसी भारी सदमें में हो.

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का सरगना, पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का दिया चैलेंज

परिवार वालों ने लिया पहचान

कमलेश के वापस आते ही उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. जिसे वे लोग मरा हुआ समझ रहे थे वो उनकी नजरों के सामने एकदम जिंदा था. उसकी पत्नी और परिवार के बाकि सदस्यों द्वारा उसे पहचान लिया गया. वहीं इस हैरतअंगेज मामले की जांच की जा रही है. ऐसा ही एक मामला बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना से भी सामने आया था. हालांकि वो कोरोना से संबंधित नहीं था.

Rohit Rai

Recent Posts

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

9 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

14 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

15 minutes ago

पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…

22 minutes ago

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

43 minutes ago