देश

Ram Navami Violence: बिहार और बंगाल में क्यों थम नहीं रहा बवाल, दंगे रोकने में सरकारें फेल या फिर वोट का ‘खेल’ ?

Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल और बिहार में रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अभी भी थमी नहीं है. बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम के साथ ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई हैं. आगजनी और हिंसा के चलते पुलिस ने दोनों राज्यों में 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बंगाल में हिंसा के बाद से ही TMC और बीजेपी एक-दूसरे के आमने-सामने आ खड़े हुए हैं.

पश्चिम बंगाल और बिहार में कई दिनों से सबकुछ ठीक नहीं है और ना ही ठीक होने के रास्ते पर बढ़ता दिख रहा है. हिंसा एक इलाके से दूसरे इलाके तक पहुंच रही है. पत्थरबाज़ी, आगजनी हो रही है. रामनवमी से शुरू हुई हिंसा की आग अभी तक धधक रही है. प. बंगाल और बिहार के कई इलाकों से लगातार हिंसा की तस्वीरें आ रही हैं.

प. बंगाल में पहले हावड़ा जलता रहा. फिर हुगली सुलगता रहा. फिर रिसड़ा रेलवे स्टेशन पर बवाल हो गया. दंगाईयों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर पत्थरबाज़ी हुई. इस दौरान रेलवे स्टेशन के अंदर जय श्रीराम के नारे भी गूंजे. इसके बावजूद हिंसा की आग में सियासत का घी रोज डाला जा रहा है. TMC और बीजेपी एक-दूसरे के आमने-सामने आ खड़े हुए हैं. दीघा की धरती से ममता बनर्जी फिर बीजेपी के खिलाफ आग उगलती नज़र आई और दो टूक कह दिया कि जहां बीजेपी वहां दंगे.

बंग युद्ध में जीत बीजेपी की बहुप्रतीक्षित इच्छा है और इसीलिए रामनवमी से शुरू हुआ ये बवाल बीजेपी को रास आ रहा है. एक तरफ ममता पर तुष्टिकरण का आरोप है तो दूसरी तरफ हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोके जाने के बाद विक्टिम कार्ड भी है.

वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई हिंसक वारदात के बाद जिला प्रशासन सख्ती बरतते हुए 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 FIR दर्ज किए गए हैं. बंगाल और बिहार में हुई हिंसा को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. बिहार शरीफ में 100 साल पुराना मदरसा जला दिया गया, लेकिन नीतीश कुछ नहीं बोले. मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया. इसके पीछे साजिश है. सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं.

हिंसा पर मचे हाहाकार के बीच प. बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Hooghly Voilence: पश्चिम बंगल के हुगली में फिर बवाल, बमबाजी, ट्रेनों पर पथराव और पुलिस की गाड़ी में की गई तोड़फोड़

बंगाल में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर हो रहा तांडव सियासी नफे-नुकसान से जुड़ा है. 2024 का रण बीजेपी और टीएमसी दोनों की साख से जुड़ा है. इसीलिए ममता अपने टर्फ पर खेल रही हैं और बीजेपी अपने, लेकिन इन सबके बीच पिस रही है आम जनता.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago