देश

कांग्रेस-बीजेपी में वीडियो वॉर, BJP ने मनमोहन सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप तो कांग्रेस पूछ रही है अडानी से PM मोदी का रिश्ता?

Video Var between Congress and BJP: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान तेज हो गया है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच तमाम मुद्दों को लेकर ठनी हुई है. 9 साल से केंद्र की सत्ता पर काबिज BJP ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम की एक सीरीज जारी कर इस सियासी खींचतान को और बढ़ा दिया है. BJP ने कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर काग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया. ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ नाम के सीजन-1 के तीसरे एपिसोड में 2012 में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में उजागर हुए कोयला घोटाले का जिक्र किया गया है. इसमें BJP ने आरोप लगाया गया है कि, ‘कोयले की दलाली में कांग्रेस (Congress) का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी.

इससे पहले BJP ने 2 अप्रैल को ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ सीरीज के सीजन-1 का पहला एपिसोड और 3 अप्रैल को दूसरा एपिसोड जारी किया था. पहले एपिसोड में BJP ने बताया है कि कैसे कांग्रेस राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले हुए. इसमें में 4.82 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र किया गया है. कांग्रेस के 70 साल के शासन के घोटालों पर ये पूरी सीरीज है. इसमें कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले का जिक्र है. आखिरी मिनट में नैरेटर कहता है- कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है.

दूसरे एपिसोड में BJP ने पेंटिंग के नाम पर उगाही और पद्म भूषण देने के वादे की कहानी को दिखाया है. BJP ने कहा है कि आप लोग इस एपिसोड में यह देखकर हैरान हो जाएंगे कि भ्रष्टाचार एक्सपर्ट कांग्रेस पैसों का हेर-फेर करने के तरीके सोचने में कितनी माहिर है. ऐसे तरीके, जिनके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं.

कांग्रेस पूछ रही है अडानी से PM मोदी का रिश्ता

जहां एक ओर BJP ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ नाम से वीडियो सीरीज जारी कर UPA कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की बात कर रही है तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस बार-बार अडानी मुद्दे पर BJP से तमाम सवाल कर रही है. BJP कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों पर वीडियो जारी करती है तो कांग्रेस अडानी से PM मोदी की रिश्ता पूछ रही है. कांग्रेस के तेवर तब से और तल्ख हो गए हैं जब से PM मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचा रही है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बेनकाब और पूरी तरह ध्वस्त नहीं करना चाहता- फिर बरसे गुलाम नबी आजाद, PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल

बीजेपी ने 1 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि वह कांग्रेस के भ्रष्टाचारों का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके बाद 3 दिन से लगातार BJP कांग्रेस के करप्शन पर वीडियो सीरीज जारी कर रही है. तीसरे एपिसोड में कोल-स्कैम को दिखाया गया है. इसके साथ ही वीडियो के अंत में BJP ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि चौथे एपिसोड में किन मुद्दों और किन बातों का जिक्र हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

48 seconds ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

7 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

25 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

29 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

46 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago