देश

सुप्रीम कोर्ट ने पोस्टल बैलेट की वैधता को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) की वैधता को लेकर दायर वाईएसआर कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. वाईएसआर कांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा था कि हाईकोर्ट ने मामले में गंभीरता को ध्यान में नहीं रखा और याचिका को खारिज कर दिया.

पोस्टल बैलेट की वैधता को लेकर वाईएसआर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इसके लिए चुनाव याचिका की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध है.

हाईकोर्ट ने क्या कहा था

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान बिना चुनावी याचिका के अदालत चुनाव आयोग के मामले में दखल नहीं देगा. वाईएसआर कांग्रेस ने याचिका में सवाल उठाया था कि बिना अटेस्टिंग अधिकारी के मुहर को पोस्टल बैलेट को कैसे वैध मान लिया जाता है.

यह याचिका टीडीवी विधायक वेलागुपुड़ी रामकृष्णा की ओर से दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है. हाल ही में चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा था कि अगर सुविधा केंद्रों पर ही पोस्टल बैलेट डाले गए हैं और इस पर अटेस्टिंग अधिकारी के साइन हैं, लेकिन इस पर मुहर नहीं लगा है तो उसे भी वैध माना जाएगा.

डाक मतपत्रों की गिनती पहले होती थी

गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव तक पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्रों की गिनती पहले होती थी और उसके आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होती थी. ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू करने से पहले सारे पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो जाती थी. इस संबंध में काउंटिंग एजेंटों के लिए फरवरी 2019 में जारी गाइडलाइंस में यही बात कही गई है कि किसी भी हालत में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरा करने से पहले ईवीएम गिनती के सभी राउंड के नतीजे घोषित नही किए जाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

47 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago