देश

Bihar Result: खत्म हुआ इंतजार, जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने किया टॉप

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नतीजों को घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. इस बार कुल 81.04 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में मोहम्मद रुम्मान अशरफ (Mohd Rumman Ashraf) ने 489 अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं दूसरे स्थान पर दो छात्राएं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक हासिल किए हैं. जबकि तीसरे स्थान पर भी 484 अंक हासिल करने वाले तीन छात्र-छात्राएं  संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित हैं.

SMS के माध्यम से भी जान सकते हैं नतीजे

अगर सरकार वेबसाइट लोड बढ़ने की वजह से क्रैश कर जाती है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं. बता दें कि बच्चों को परीक्षा के विषय में पास होने के लिए कुल 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार 16.37 लाख परीक्षा शामिल हुए थे. 14 फरवरी से 22 फरवरी तक दो शिफ्टों में परीक्षा को आयोजित किया गया था. वहीं आज मार्च 31 को एग्जाम के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.

क्या होता है स्क्रूटनी का विकल्प ?

वहीं जिन छात्र छात्राओं को ऐसा लगता है कि उनके किसी विषय में नंबर कम दिए गए हैं तो उनके पास स्क्रूटनी विकल्प होता है. वो स्क्रूटनी एप्लाए कर सकते हैं. छात्र 1 अप्रैल से स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते है. यहां अप्लाई करने के लिए सबस पहले आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर विजिट करें.

दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर रिजल्ट हुआ जारी

बिहार बोर्ड स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) आज दोपहर 01:35 बजे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किया है. इससे पहले बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की जरूरी सूचना दी थी. रिजल्ट आज, 31 मार्च 2023 को दोपहर 01:15 बजे जारी किया जाना था. छात्र ताजा जानकारी के लिए अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘कारसेवकों के बलिदान से साकार हुआ राम मंदिर का सपना’, श्रद्धांजलि सभा में बोले चम्पत राय

अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…

20 minutes ago

PDA की काट के लिए BJP का नया दांव, UP में PPP फॉर्मूले पर फोकस?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा…

34 minutes ago

हंसे या रोएं? MLC चुनावों के नतीजों से नेता हुए परेशान, राजनीतिक पंडितों का सिर घूमा

MLC Election Results: चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे…

1 hour ago

कांग्रेस में नया घमासान: गौतम को ‘राय’ से ऐतराज, सिर्फ ‘आराधना’ के भरोसे साधेंगे दिल्ली दरबार?

Rajendra Pal Gautam Controversy: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे…

2 hours ago