खेल

IPL 2023: MS Dhoni बनेंगे इंपैक्ट प्लेयर, ये खिलाड़ी संभालेगा CSK की कमान!

GT vs CSK IPL 2023: 41 साल का ‘शेर’ पिछले कुछ दिनों से मैदान पर वापसी करने के लिए खूब पसीना बहा रहा है. लेकिन अफसोस इस दिग्गज खिलाड़ी को मैदान पर उतरने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट नहीं है और वो इस मैच में प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि उनकी जगह बेन स्टोक्स कप्तानी कर सकते हैं. वहीं, खबर ये भी आ रही है की धोनी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर इस मुकाबले में हिस्सा ले सकते हैं.

माही बनेंगे इंपैक्ट प्लेयर!

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी चेन्नई में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे. और वो अबतक पूरी तरह फिट नहीं हैं. लेकिन सीएसके फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होकर भी गुजरात के खिलाफ खेल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: “अमृतपाल सिंह की जान खतरे में है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए”, लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह ने दिया बड़ा बयान

बता दें, सीएसके चाहे तो धोनी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर धोनी का इस्तेमाल कर सकती है. मतलब अगर धोनी की जरूरत पड़े तो ही उन्हें मैच में उतारा जाए. दरअसल, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है की धोनी पूरी तरह फिट नहीं है और अगर वो इस मैच में खेलते हैं तो उन्हें आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है. लांकि चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन कह रहे हैं कि धोनी पूरी तरह फिट हैं.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे.

GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (WK), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सर्राफा बाजार में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत

सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

1 hour ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

1 hour ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

2 hours ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

2 hours ago