देश

भक्तिमय हुईं वाराणसी जेल की दीवारें, कैदियों ने दीवारों पर उकेरा काशी विश्वनाथ धाम

काशी- भगवान भोले की नगरी अविरल काशी, अद्भुत काशी  देश में ही नहीं पूरी दुनिया में मोक्ष हासिल करने के लिए जानी जाती है. मां गंगा के तट पर बसा यह प्राचीन शहर भारत की सांस्कृतिक धरोहर है. कहा जाता है  बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं. उनके सामने शीर्ष झुकाकर लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. ऐसा ही कुछ  वाराणसी के जिला जेल चौकाघाट में  बंद कैदियों ने किया है. अपने गुनाहों के लिए जेल की चक्की पीस रहे ये बंदी अब अपने पापो के लिए भगवान भोलेनाथ से माफी मांगते नजर आ रहे हैं.

बाबा विश्वनाथ से अपराधियों ने मांगी माफी

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जेल  में अपने गुनाहों की सजा काट रहे अपराधी बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीर्ष झुकाकर उनसे अपने पापो की माफी मांग रहे हैं. चौकाघाट जेल में कैदियों ने दीवारों पर श्री काशी विश्वनाथ धाम का चित्र उकेरा है. यह सभी रोज बाबा विश्वनाथ के चित्र पर पूजा-पाठ करते हैं और अपने अपराधो की माफी मांगते हैं.

अमृत महोत्सव के तहत कलाकृति

जेल में बंद कैदियों ने बाबा विश्वनाथ के चरित्रों के अलावा  संत कबीर जन्मस्थली, तुलसीदास और भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ, काशी के घाट की विश्व प्रसिद्ध आरती समेत काशी की  छटा दीवारों पर उकेरी है. जिला जेल  अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि, आजादी के 75वीं वर्षगाठ के अंतर्गत अमृत महोत्सव के तहत बंदियों ने काशी के प्रमुख स्थलों को जेल परिसर की दीवारों पर उकेरा है. उन्होंने बताया कि इन तस्वीरों को जेल में बंद 3 कैदियों ने सिर्फ 3 महीनों में ही बनाया है. इनका सहयोग जेल में ही उनके कुुछ कैदी साथियों ने दिया था. बंदियों ने दीवार पर इन आकृतियों को बनाने के लिए सीमेंट, रेत, रंग और अन्य सामग्री के मांगी थी जो कि उन्हें उपलब्ध कराई गई.

बता दें शिव शंकर की नगरी काशी में जिला जेल में एक शिव मंदिर भी बंदियों ने बनाया है. यहां सभी कैदी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं जिसके बाद यहां रोजान प्रसाद भी बनाया जाता है और बाबा को भोग लगाने के बाद पूरे में जेल में बांटा जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago