देश

टूरिज्म में बनारस ने गोवा को पछाड़ा, दुनिया के टूरिस्टों की पहली पसंद बन रही काशी

भारत की संस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम बहुत तेजी से विकसित हो रही हैं.यही वजह है कि काशी बढ़ती सुविधाओं के लिहाज से देश और दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद बन चुकी है. यही वजह है कि समुद्र की लहरों के लिए मशहूर गोवा को भी बनारस ने पीछे छोड़ दिया है.वाराणसी एक ऐसा शहर है जहां बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भी अध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं.फिर वारणसी में ही बस जाते हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े इस बात को दर्शा रहें हैं.काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है.

गोवा पर्यटन विभाग के जीएम लक्ष्मीकांत वैनागर के अनुसार, वर्ष 2021-22 में गोवा में साढ़े तीन करोड़ पर्यटक गए थे. उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के अनुसार, काशी में करीब साढ़े 10 करोड़ से अधिक सैलानी और श्रद्धालु आए थे. सिर्फ दिव्य काशी विश्वनाथ की बात करें तो धाम में साढ़े आठ करोड़ पर्यटक मत्था टेक चुके हैं.

काशी विश्वनाथ धाम ने दी पर्यटन को नई दिशा

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहें पर्यटकों की संख्या को देखते हुए गोवा के पर्यटन विभाग ने यहां एक सप्ताह तक कार्यशाला कर टूरिस्ट ऑपरेटर्स को रिझाने की कोशिश भी की. पर्यटकों के रुझान साफ हो गया है कि तड़क, भड़क और चकाचौंध के बजाय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण ने धार्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान की है.गंगा में क्रूज सेवा भी पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है. टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता बताते है कि गोवा टूरिज्म फ्यूजन टूरिज्म के भरोसे है, जबकि काशी संस्कृति और आध्यात्मिक शहर माना जाता है. यहां बढ़ी सुविधाओं और काशी विश्वनाथ धाम ने पर्यटकों को और अधिक रिझाया है.

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही हम सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी बेहद अलर्ट हैं. इसके साथ ही पर्यटकों के लिए नई क्रूज सेवा, गंगा पार रेती पर आयोजन सहित अन्य तैयारियों पर काम किया जा रहा है.

2022 में पर्यटकों का आंकड़ा

माह                           पर्यटक

मई                       20,83,502
जून                      31,85,205
जुलाई                   69, 03, 288
अगस्त                  49,12, 323

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago