देश

यूपी के हर गांव में बनेंगे ओपन एयर जिम और खेल के मैदान, CM बोले- पैसे की कमी नहीं है.

Prayagraj : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने गांवों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बड़ा एलान किया है.इसके तहत राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में ओपन एयर जिम लगाने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत 100 पंचायतों से होने जा रही है.सरकार की योजना कुल 100 गांवों में खेल मैदानों को विकसित करने और इनमें ओपन जिम खोलने की है. इससे खिलाड़ी, खेलने के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकेंगे. खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी में शामिल है.

पैसे की नहीं होगी कोई किल्लत

अब हर गांव में खेल के मैदान के साथ ओपेन एयर जिम होगा. इतना ही नहीं, गांवों से निकलने वाले खिलाड़ियों को उनके आस – पास ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी. अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित खेल महोत्सव के समापन समारोह में शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की. CM  ने बताया कि  मनरेगा, जिला पंचायती राज, युवा और खेल विभाग समेत अन्य विभागों के सहयोग से हर गांव में ओपन एयर जिम बनाए जाएंगे. इसमें PPP मॉडल के तहत लोगों की भी मदद ली जाएगी. CM ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है. जरूरत है सुनियोजित निवेश की. CM ने बताया कि हर जिले में मिनी स्टेडियम और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय खेलों को महत्व नहीं मिलता था, लेकिन आज हमारे खिलाड़ी ऊंचाइयों को छू रहे हैं.

CM ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों से एकलव्य की तरह एकाग्र होकर और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की. इससे पहले CM ने अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओलंपिक के पदक विजेताओं और उसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पहली बार सम्मानित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

19 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

33 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago