(सांकेतिक तस्वीर)
Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसमें एक युवक ने इस विश्वास से अपनी ही हत्या करा दी है कि वह एक बार फिर से जीवित हो उठेगा. बात तंत्र-मंत्र से जुड़ी हुई है. मृतक का मानना था कि देवी मां की कृपा से वह फिर से जिंदा हो उठेगा. उसके बाद मां उसे अधिक शक्तियां प्रदान करेंगी और वह शक्तिशाली बन जाएगा.
यूपी के प्रयागराज में हुई इस वारदात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 10 दिसंबर को प्रयागराज के करछना थाना के गधीगांव इलाके में, हाइवे के किनारे मिली एक लाश से जुड़ा हुआ है. पुलिस को मिली इस सिर कटी लाश से मरने वाले की उम्र 37 साल के आसपास होने का अंदाजा लगाया गया था. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो एक ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे जानकर लोग हैरान हैं.
पुलिस के मुताबिक मृतक आशीष दीक्षित करीब 6 महीने पहले हरिद्वार में नीतीश सैनी से गंगा स्नान के दौरान मिला था. नीतीश बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखता था. इसलिए वह हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था. आशीष ने नीतीश को पूजा-पाठ और दैवीय शक्तियों के जरिए एक अच्छा भविष्य देने का भरोसा दिलाया.
नीतीश, आशीष की इन्हीं बातों में आ गया. यहां तक की उसने अपनी नौकरी भी छोड़ दी. हरिद्वार में ही आशीष और नीतीश ने एक किराए का कमरा ले लिया था और दोनों साथ ही रहा करते थे.
इसे भी पढ़ें: Video: पोती की शादी में नाच रही थीं दादी, अचानक आया हार्ट अटैक और तोड़ा दम
नीतीश पर आशीष की बातों का इतना असर था कि वह अपने परिवार वालों के मना करने के बावजूद भी आशीष के साथ ही रहता था. ऐसे में एक दिन आशीष ने नीतीश से अपनी सिद्धियों वाली बात कही. और कहा कि अगर तुम मुझे मार दोगे तो मुझे सिद्धियां प्राप्त हो जाएंगी. जिसके बाद मैं फिर से जीवित हो जाऊंगा.
नीतीश के अनुसार आशीष ने उससे कहा कि जब मैं पूजा-पाठ करने के बाद लेट जाउं तो तुम हथियार से मेरी गर्दन काट देना और जो खून निकलेगा उसे अपने माथे पर लगा लेना. नीतीश ने वैसा ही किया जैसा कि आशीष ने कहा था. लेकिन आशीष फिर जिंदा नहीं हो पाया.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…