नवीनतम

Saffron Bikini Row: दीपिका पर हंगामा क्यों? अनुष्का और आलिया भी पहन चुकी हैं ‘भगवा’ रंग की बिकिनी

Besharam Rang: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के एक गाने पर बवाल मचा हुआ है. ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका ने भगवा रंग की मोनोकिनी पहनी है, जिसको लेकर जमकर विरोध हो रहा है. इसको लेकर वीएचपी ने धमकी दी है कि जब तक शाहरुख खान माफी नहीं मांगते, ये फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दीपिका पर ही इतना हंगामा क्यों? जबकि, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ चुकी हैं.

दीपिका से पहले अनुष्का शर्मा भी ऑरेंज और सफेद रंग की बिकिनी पहने हुए 2019 में अपने वेकेशन पर दिख चुकी हैं. तब एक्ट्रेस ने बेहद ही आकर्षक पोज में फोटो शूट कराया था. फिल्म पठान में भगवा रंग की मोनोकिनी में नजर आने से पहले अपनी फिल्म गहराइयां के ओटीटी रिलीज़ के समय प्रोमोशन में भी इसी रंग के मोनोकिनी में फोटोशूट कराया था, जिसमें दीपिका की काफी सराहना की गयी थी और उनके सिजलिंग पोज़ ने काफी तारीफें भी बटोरी थीं.

अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर आलिया भट्ट भी भगवा रंग के बिकनी में दिख चुकीं हैं. आलिया अपनी क्यूटनेस से अपने फैंस का दिल हमेशा जीत लेती हैं. 2016 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म बार-बार देखो में कैटरीना भी समंदर में भगवे रंग की बिकनी में अपने जलवे बिखेर चुकीं हैं .गाने में दोनों का बेहतर तालमेल देखा जा सकता है. मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ भगवे रंग की बिकिनी में फोटो शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर चुकी हैं और अपने प्रशंसकों से खूब तारीफें बटोर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar को रोता देख इमोशनल हो गए Salman Khan, शेयर किया मैसेज…

फिल्म ‘वार’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ में वाणी कपूर भी हृतिक रोशन के साथ भगवा रंग की बिकनी में नजर आ चुकीं हैं. अब तक हम भगवा रंग की बिकनी पर ही बवाल मचता देख रहे हैं, लेकिन एक नजर उस समय पर भी डालते हैं जब अभिनेत्रियां भगवे रंग की साड़ी में भी देखी जा सकती हैं, जैसे ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर’ गाने में मुमताज़ का भगवा साड़ी पहनना और ‘जाने दो ना’ गाने में डिम्पल कपाडिया और ऋषि कपूर के रोमांस की भी बहुत ही चर्चा हुई थी. इसके साथ इसी बीच आये गाने ‘हाय हाय ये मज़बूरी’ गाने में हम जीनत अमान के बारिश में फिल्माए गए कातिलाना मूव्स को कोई कैसे भूल सकता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

20 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

57 minutes ago