उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी जेल नहीं होने के कारण कुख्यात सुनील राठी को शासन ने यूपी व दिल्ली पुलिस से वापस ले जाने के लिए कहा है. प्रदेश सरकार भी कैदियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुई है. गृह विभाग ने प्रदेश में हाई सिक्योरिटी जेल न होने का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सुनील राठी को वापस तिहाड़ ले जाने में सहयोग करने को कहा है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुई घटना के बाद अब प्रदेश सरकार भी कैदियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुई है. इस कड़ी में हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी को वापस तिहाड़ भेजने की कवायद शुरू हो गई है. गृह विभाग ने प्रदेश में हाई सिक्योरिटी जेल न होने का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सुनील को वापस तिहाड़ ले जाने में सहयोग करने को कहा है.
कुख्यात सुनील सिंह राठी विभिन्न आपराधिक मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था. गत वर्ष अप्रैल में एक मामले की सुनवाई के लिए उसे तिहाड़ जेल से उत्तराखंड लाया गया. तब से ही उसे वापस नहीं भेजा जा सका है. उसे फिलहाल हरिद्वार जेल में रखा है.
प्रदेश में इस तरह के बड़े अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल नहीं है. यहां जेल में उसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं. ऐसे में हरिद्वार जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर सुनील राठी को वापस भेजने का अनुरोध किया था. सुनील राठी को तिहाड़ तक भेजने के लिए गृह विभाग स्वयं को सक्षम महसूस नहीं कर रहा है. ऐसे में अब गृह विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि यहां कैदी को रखने के लिए हाई सिक्योरिटी जेल नहीं है. ऐसे में उसे वापस तिहाड़ भेजना जरूरी है. कैदी को वापस तिहाड़ भेजने की व्यवस्था में सहयोग दिया जाए.
21 सितंबर 2026, सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शोभन योग का प्रभाव कई राशियों के…
Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…
दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…
Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…
Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…
Mohammad Bagher Ghalibaf: ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने साफ कहा है कि…