दुनिया

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हालात बेकाबू, रेडियो पाकिस्तान का ऑफिस फूंका, एंबुलेंस को आग के हवाले किया, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और हिंसक विद्रोह तथा दंगे कर रहे हैं जिससे जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है. मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है. समा टीवी ने बताया कि मंगलवार को खान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी जिससे यातायात निलंबित हो गया और दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं.

150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी घायल

पूरे पंजाब प्रांत में हुई हिंसक घटनाओं में 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए. लाहौर में कम से कम 63, रावलपिंडी में 29, फैसलाबाद में 25 और गुजरांवाला में 13 पुलिस अधिकारी और कर्मी घायल हुए. समा टीवी ने बताया कि वर्तमान में, अधिकारी घटनाओं में शामिल सभी व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं. पेशावर में स्थिति विशेष रूप से गंभीर रही. फूलों का शहर युद्ध के मैदान में बदल गया. फिरदौस चौक के पास एक घटना में गुस्साए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हथियार बेचने वाले एक स्टोर को लूट लिया. इसका फुटेज तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

कार्यकर्ताओं को पिस्तौल के साथ देखा गया

समा टीवी ने बताया कि वीडियो में कार्यकर्ताओं को पिस्तौल और बंदूकें तथा अन्य हथियार ले जाते हुए देखा जा सकता है. विभिन्न क्षेत्रों में अशांति के कारण चार मौतें हुई हैं जबकि 41 अन्य घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने जबरन रेडियो पाकिस्तान के परिसर में प्रवेश कर समाचार कक्ष और इमारत के अन्य हिस्सों तथा पास खड़े वाहनों में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद में रेड जोन को भी तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस को गोलियों से जवाब देना पड़ा. इसके परिणामस्वरूप अफरातफरी मच गई. एंबुलेंस सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

15 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

31 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 hour ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

2 hours ago