देश

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सभी जिलों के DM को योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

Republic Day 2024: उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को लेकर तैयारी तेज हो गई है. परेड के लिए जहां फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार हो चुकी है तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि, इस पर्व को भव्य रूप से सेलिब्रेट करने के लिए के योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. अमृतकाल के दूसरे गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को तैयार कर उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पूरे प्रदेश में पारंपरिक सादगी व आकर्षक तरीके से राष्ट्रीय पर्व को मनाए जाने के लिए कहा गया है.

‘मेरा युवा भारत’ ऐप है खास

इस सम्बंध में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि एक परामर्श समिति का गठन किया जाए. इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, विभिन्न समाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी विभागों, शैक्षिक संस्थाओं तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस के आयोजन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सकें. इसी के साथ साथ ही गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को बड़ी संख्या में शामिल किया जाए. मालूम हो कि, इस बार देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में देश के युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ ऐप के बारे में जागरुक करने व इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करने की मुहिम भी छेड़ी जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, आजादी के अमृतकाल में यह दूसरा गणतंत्र दिवस होगा और इसी बात को ध्यान में रखकर पारंपरिक सादगी और भव्य तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पहली बार लखनऊ में दिखेंगी आकाश मिसाइल और महिला ATS कमांडो, ऐतिहासिक स्थलों का बढ़ा क्रेज

10 बजे होगा ध्वजारोहण

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि, सरकारी भवनों में साढ़े आठ बजे व शिक्षण संस्थानों में 10 बजे झंडारोहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. इसी के साथ सांस्कृतिक व राष्ट्र भक्ति से भरे कार्यक्रमों को आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि 26 जनवरी के मौके पर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के बलिदान को नमन किया जाएगा और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसके अलावा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना पर बल दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

12 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

38 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

38 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

2 hours ago