देश

यह अधिकारी निकला कालेधन का ‘कुबेर’, ACB को छापेमारी में मिली 100 करोड़ की संपत्ति

Telangana ACB Raid Balakrishna: तेलंगाना में एक सरकारी अधिकारी कालेधन का कुबेर निकला. एसीबी ने अधिकारी के घर से 40 लाख रुपए कैश, 2 किलो सोना, 14 स्मार्टफोन, 10 लैपटाॅप, 60 महंगी विदेशी घड़ियां और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं. कुल मिलाकर जांच एजेंसी ने अब तक 100 करोड़ से अधिक की प्राॅपर्टी जब्त की है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: सपा- RLD गठबंधन में जयंत के खाते में आईं इतनी सीटें, अखिलेश ने लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई ये रणनीति

जानकारी के अनुसार एसीबी की 14 टीमों ने बुधवार को बालाकृष्णा और उसके रिश्तेदारों से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड की थी. बता दें कि बालाकृष्णा फिलहाल तेलंगाना रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी के सेक्रेटरी हैं. इससे पहले वे हैदराबाद मेट्रोपाॅलिटन डेवलपमेंट अथाॅरिटी के डायरेक्टर रह चुके हैं.

4 लाॅकर खोलने बाकी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसीबी ने फिलहाल बालाकृष्णा को पकड़ लिया है. उनके खिलाफ पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है. आज एजेंसी उन्हें कोर्ट के सामने पेश करेगी. जानकारी के अनुसार बालाकृष्णा ने यह सारी संपत्तियां हैदराबाद डेवलपमेंट अथाॅरिटी के डायरेक्टर पद पर रहते हुए बनाई. उन्होंने कई रियल एस्टेट कंपनियों को परमिट की सुविधा देकर करोड़ों रुपए कमाए थे.

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसा उनके पास 4 बैंकों के लाॅकर मिले हैं, जिन्हें भी खोला जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बालाकृष्णा के पास से और ज्यादा संपत्ति और पैसा मिलने की उम्मीद है. हालांकि उनके घर की तलाशी पूरी हो गई है.

यह भी पढ़ेंः निज्जर के बाद कनाडा का भारत पर एक और आरोप, कहा- संघीय चुनावों में हस्तक्षेप किया

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

12 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

20 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

38 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

57 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

1 hour ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

1 hour ago