देश

गणतंत्र दिवस पर 1132 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक, सूची में यह राज्य सबसे आगे

Republic Day 2024 President Medal: गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस सेवा के 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े 1132 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सभी जिलों के DM को योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

गृह मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में सबसे ज्यादा पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस के 77 कर्मियों को दिया जाएगा. इसके बाद महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मी, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मी, झारखंड के 23 पुलिसकर्मी, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मी, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मी और एसएसबी के 21 कर्मियों को यह अवार्ड दिए जाएंगे.

102 कर्मियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पदक

गृह मंत्रालय के मुताबिक विशिष्ट सेवा के लिए कुल 102 राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे. इसमें से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड को दिए जाएंगे. इसके अलावा सराहनीय सेवा के 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा, 32 अग्निशमन सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा और 27 सुधार सेवा को दिए जाएंगे.

277 कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

वहीं वीरता के लिए मिलने वाले राष्ट्रपति पदकों 2 कर्मियों को और वीरता पदक से 275 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. ऐसे में कुल मिलाकर 277 वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 119 कर्मियों को और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों को और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनके वीरतापूर्वक कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः यह अधिकारी निकला कालेधन का ‘कुबेर’, ACB को छापेमारी में मिली 100 करोड़ की संपत्ति

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

5 hours ago

‘BTech की डिग्री, सिर पर कर्ज और 3 साल की बेटी’ मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती के दौरान युवा की मौत

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…

5 hours ago

19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…

5 hours ago